बरेली: कहीं लैब में रंगाई पुताई तो कहीं धूल फांक रहे उपकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुलाब राय इंटर कॉलेज स्थित भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में अभ्यास करते मिले बच्चे

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। इसको लेकर कॉलेजों में प्रयोगशालाओं की स्थिति परखी तो एक जगह लैब में रंगाई पुताई होती मिली, जबकि दूसरी जगह लैब बंद मिली। लैब खुलाई तो उसमें उपकरण धूल फांक रहे थे।

गुलाबराय इंटर कॉलेज में कैमिस्ट्री की लैब में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। प्रधानाचार्य एसपी पांडेय ने बताया कि बच्चों को वर्तमान में थ्योरी पढ़ाई जा रही है, जल्द ही काम पूरा होने पर प्रयोगात्मक अभ्यास कराए जाएंगे। बायोलॉजी लैब में भी सामान धूल फांकता दिखाई दिया। जबकि भौतिक विज्ञान की लैब में बच्चों की प्रयोग कक्षाएं संचालित होते मिलीं। शिक्षक आशीष ने बताया कि भौतिक विज्ञान की कक्षाएं लगातार लगाई जा रही हैं। वहीं, रोहित ने बताया कि बायो की थ्योरी की कक्षाएं लगने से गुरुवार को प्रैक्टिकल नहीं हुए।

विष्णु इंटर कॉलेज में 12 बजे पहुंचने पर स्टाफ की ओर से बताया गया कि लैब कक्षाएं इंटरवेल से पहले संचालित होती हैं। लैब बंद थी। उसे खुलवाया तो उपकरण धूल फांक रहे थे। लैब में गंदगी देखकर सफाई होने की बात पूछने पर स्टाफ की ओर से जवाब नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: नमो एप डाउनलोड कराकर युवा, महिलाओं सहित हर वर्ग को जोड़ें : राकेश

संबंधित समाचार