UP news : लखनऊ में एन्टी करप्शन टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा
लखनऊ, अमृत विचार। एन्टी करप्शन टीम ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। यहां के मोहनलालगंज कस्बे में एक कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी कानूनगो की रिश्वतखोरी के चर्चे आम थे। बताया जा रहा है कि मोहनलालगंज में तैनात कानूनगो शशिकांत उपाध्याय को पीड़ित से उसके काम के एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। जिसपर शिकायत के बाद एन्टी करप्शन टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
कानूनगो और मुंशी को टीम ने तहसील परिसर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुंशी मोनू कानूनगो की लेनदेन में मदद करता था। बीते दिनों कानूनगो के खिलाफ तहसील दिवस में रिश्वतखोरी से सम्बंधित शिकायत भी मंडलायुक्त से की गई थी।
ये भी पढ़ें -गौतम बुद्ध नगर: घर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
