अनंतनाग में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने एक गांव में गुरुवार रात से स्थगित अभियान शुक्रवार को सूरज की पहली किरण के साथ दोबारा शुरू कर दिया। गांव में गुरुवार को घेराबंदी एवं …

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने एक गांव में गुरुवार रात से स्थगित अभियान शुक्रवार को सूरज की पहली किरण के साथ दोबारा शुरू कर दिया।

गांव में गुरुवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। अंधेरा घिरने के बाद अभियान रोक दिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर बिजबेहरा के सिरहामा में अभियान चलाया गया हालांकि सुरक्षा बल के जवान गांव में एक विशेष मकान की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले भी फेंके।

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। रात में अंधेरा घिरने के कारण कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि रात में आतंकवादियों द्वारा भागने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च लाइट का भी इस्तेमाल किया। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने फिर से लक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो लश्कर आतंकवादी मारे गए।

मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इस बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

संबंधित समाचार