बहराइच: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा हड़कंप
जरवलरोड, बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड जरवल रोड रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे फाटक संख्या 296 A के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत गोंडा लखनऊ रेल प्रखंड के जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह काफी यात्री उतरे। दूसरे प्रदेश से कमाकर अन्य यात्रियों के साथ इमरान पुत्र अली अहमद निवासी राजा बौंडी ट्रेन से उतरकर डाउन लाइन रेलवे लाइन से किनारे जरवल रोड बस स्टॉप तिराहे जा रहा था। तभी उसी समय कोहरे के चलते सामने से आ रही वैशाली ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे युवक का पैर व पेट आंशिक रूप से कट गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जरवल रोड पुलिस उपनिरीक्षक राणा राज सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राम ने बताया कि लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी में दोपहर तीन बजे यात्री की मौत हो गई जिस पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पास मिले टिकट और अन्य कागजातों से पहचान के बाद परिवार को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी: रूंगटा किडनैपिंग के बाद धमकी के मामले में कोर्ट ने मुख्तार को सुनाई साढ़े पांच साल की सजा, लगाया अर्थदंड
