बुलंदशहर: पड़ोसी युवक ने नाबालिग संग किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना इलाके में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक बृहस्पतिवार को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है तथा उसकी (पीड़िता की) तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -मृतक महिला की आंखें निकाले जाने के मामले में बदायूं सीएमओ को डिप्टी सीएम ने किया निलंबित

संबंधित समाचार