हरियाणा: जजपा नेता और कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंचकूला। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के अनेक नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। प्रदेशा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में यहां मोरनी में जजपा के पूर्व हलका अध्यक्ष बलदेव सिंह राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पंचों, सरपंचों और बीडीसी सदस्याें ने भाजपा का दामन थामा। श्री सैनी ने सभी काे पार्टी का पटका भेंट कर पार्टी में आने पर स्वागत किया।

शामिल होने वाले इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भाजपा की रीति-नीति के अनुसार पार्टी में आस्था रखते हुए संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। श्री सैनी ने भी सभी को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाअध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया, जिला महामंत्री बीरेंद्र राणा, परमजीत कौर, जिला मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग, मोरनी मंडल अध्यक्ष सुखबीर राणा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - नीतीश कुमार ने नवादा में महत्वाकांक्षी गंगा जल आपूर्ति योजना का किया उद्घाटन 

संबंधित समाचार