कासगंज: जमीनी विवाद में जीजा साले को चाकू घोंपकर किया घायल, आरोपी हिरासत में 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

कासगंज,अमृत विचार : शहर के मुहल्ला सिटी में जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने जीजा साले को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहर के स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।  शहर के मुहल्ला सिटी निवासी चंदन पुत्र रामलाल एवं रामअवतार पुत्र राम सिंह का मुहल्ले के सुधीर आदि से जमीनी विवाद है।

बताया जाता है कि रामअवतरा की भूमि पर आरोपियों ने कब्जा कर रखा है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम चार बजे जब चंदन और रामअवतार खाना खाकर घर से निकल रहे थे कि तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की।

चाकू से बार कर चंदन और रामअवतार को घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। दो लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली के उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। तहरीर का इंतजार है।

ये भी पढ़ें - कासगंज: यातायात नियमों के पालन से सड़क हादसों आती है कमी

संबंधित समाचार