संभल: साइबर ठग ने ग्राम पंचायत के खाते से उड़ाई रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

50,148 रुपये निकाले, ग्राम प्रधान ने कार्रवाई के लिए दी तहरीर

संभल, अमृत विचार। विकासखंड की एक ग्राम पंचायत के  बैंक खाते से साइबर ठग ने पचास हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। ग्राम प्रधान ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि यह रकम असमोली विकासखंड के एक गांव निवासी व्यक्ति के खाते में जमा हुई है।

विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखौरी जलालपुर की ग्राम प्रधान पारुल पत्नी संजीव कुमार ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव ओडीएफ प्लस योजना में है और एसएनए अकाउंट की लिमिट 70,9954 रुपये है। साइबर ठग ने 7 दिसंबर को यह सरकारी अकाउंट हैक कर लिया। 

ग्राम प्रधान का आरोप है कि साइबर ठग ने बैंक खाते से 50,148 की रकम निकाल ली। कहा कि यह रकम असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदारथपुर निवासी एक व्यक्ति  के कोटेक महिंद्रा की मुरादाबाद बैंक शाखा के अकाउंट में हस्तांतरित की गई  है। ग्राम प्रधान ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही पुलिस से रुपये वापस कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- संभल: दूध के कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

संबंधित समाचार