आगरा में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार दो यात्रियों की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा में शुक्रवार को ग्वालियर राजमार्ग पर सवारियों से भरे एक आटो को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे एक महिला समेत दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

थाना प्रभारी (इरादतनगर) मनोज कुमार ने बताया कि खारी नदी पर दोपहर एक बजकर 15 मिनट के आसपास एक ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसमें (ऑटो में) बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके अनुसार मृतकों में एक महिला एवं एक पुरूष है। 

कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके मुताबिक मृतकों की गुड्डी (40) और राहुल (20) के रूप में हुई है जो आगरा के ही रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान आयुष (13) और शारदा (45) के रूप में हुई है तथा आयुष स्थानीय निवासी है जबकि शारदा राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें:-पापा आ जाओ, एक बार देख लूं, नहीं तो... मैसेज के कुछ देर बाद मिली बेटी की मौत की सूचना, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार