ओपी राजभर ने SP को बताया BJP की बी टीम, शिवपाल ने ली चुटकी, कांग्रेस बोली - बने रहें चरण चुंबक

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओपी राजभर लगातार समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। कभी वो अखिलेश यादव को राजनीति करनी नहीं आती जैसा बयान देते हैं तो कभी पार्टी को परिवारवाद का उदहारण बताते हैं। एक ताजा बयान में उन्होंने कांग्रेस का हवाला देकर सपा को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बताया है। उन्होंने मीडिया में बयान दिया है कि अखिलेश यादव ने साबित कर दिया है कि सपा भाजपा की ही बी टीम है क्योंकि इसका उदहारण मध्य प्रदेश के चुनाव में साफ़ दिखा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने वहां 50 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर भाजपा को फायदा पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि यही बात कांग्रेस के लोग भी कह रहे हैं। 

वहीँ उनके इस बयान पर कांग्रेस ने करारा जवाब दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि श्रीमान राजभर क्या कहते हैं ये सबको पता है। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के लिए पता नहीं वो किस हद तक जायेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि राजभर अपना काम करें और इसी तरह से भाजपा के चरण चुंबक बने रहें। 

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव और सपा पर हमले को लेकर ओपी राजभर पर सपा नेता शिवपाल यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि ओपी राजभर को अब भाजपा को मंत्री बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी इसको लेकर हम सिफारिश कर चुके हैं और अगर वो कहें तो दोबारा मैं सिफारिश कर दूंगा। 

बताते चलें कि ओपी राजभर भाजपा को घोसी में हुआ उपचुनाव नहीं जिता पाए। साथ ही लम्बे समय से वो मीडिया में खुद को मंत्री बनाये जाने के दावे भी करते रहे हैं। इतना ही नहीं सूत्रों के अनुसार भाजपा आलाकमान से उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार प्रदेश की तीन सीटों पर टिकट देने की भी डिमांड रखी है। 

ये भी पढ़ें -विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज शुभारंभ, सीएम मोहन यादव उज्जैन और शर्मा पन्ना में दिखाएंगे हरी झंडी  

   

संबंधित समाचार