प्रयागराज : अतीक का करीबी गनर एहतेशाम उर्फ करीम बाबा बना मोस्टवांटेड, NBW जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के लिए काम करने वाले कई पुलिस कर्मियों ने अपनी नौकरी को दांव पर लगा दिया। कई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। अतीक अहमद के सबसे करीबी गनर एहतेशाम को बर्खास्त किया जा चुका है, लेकिन उसकी तलाश अभी भी जारी है। खुल्दाबाद पुलिस ने एहतेशाम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस ने अब उसे मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल कर दिया गया है। 
   
बताते चलें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याक़ांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में आरोपी अतीक अहमद के करीबी गनर एहतेशाम उर्फ़ करीम बाबा को पुलिस नहीं तलाश कर सकी है। करीम बाबा को बर्खास्त किया जा चुका है। इसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करते हुए खुल्दाबाद पुलिस ने मोस्टवांटेड की सूची में नाम शामिल किया है। ज्ञात हो कि अतीक अहमद की हत्या के बाद नामी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने जेल में नैनी बंद आतीक अहमद के बेटे अली अहमद और लखनऊ उमर व एहतेशाम करीम के अलावा, नुसरत, अजय खुराना के खिलाफ 15 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 

बिल्डर मो. मुस्लिम ने आरोप लगाया था कि देवघाट में उसकी 15 करोड़ की भूमि को अहमद और असद कालिया हड़पना चाहते थे। आरोपी ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके प्लाट को कब्जाने के लिए अतीक के बेटे अली और असद के नाम पर रजिस्ट्री कराना चाहते थे। उस दौरान मो. मुस्लिम को अगवा कर लिया गया था। आतीक के कार्यालय पर उसे टॉर्चर किया गया था। मो.मुस्लिम ने  20 लाख रुपए देकर  किसी तरह अपनी जान बचाई थी। इस मामले में आतीक के दोनो बेटे जेल में बंद है। उनके खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य की तलाश के साथ अब फरारी काट रहे अतीक के खास गनर एहतेशाम उर्फ़ करीम बाबा की तलाश में पुलिस फिर से जुट गयी है। 

ये भी पढ़ें - बुलंदशहर: घर से बुलाकर किसान को ले गए साथ, फिर कर दी गला रेत कर हत्या
 

संबंधित समाचार