रुद्रपुर: ठगी प्रकरण में फंसे सामिया बिल्डर्स पर फिर दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्लाट व फ्लैट के नाम पर ठगी प्रकरण में अभी सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स की मुश्किलें भी कम भी नहीं हुई थी कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ठगी का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जेके पुरम मुखानी हल्द्वानी निवासी संगीता ने न्यायालय में दायर याचिका में बताया था कि उसके पति द्वारा वर्ष 2014 में सामिया इंटरनेशनल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के निदेशक सगीर अहमद निवासी लैबोनी अपार्टमेंट क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद यूपी द्वारा गुलमोहर के प्रथम तल में 29 मई 2014 को 675000 में फ्लैट बुक कराया था। वर्ष 2018 में कब्जा देने का आश्वासन भी दिया।

आरोप था कि जब किस्त पूर्ण होने के बाद फ्लैट पर कब्जा मांगा तो बिल्डर्स ग्रुप के मालिक जमील अहमद खान और निदेशक सगीर अहमद खान द्वारा बताया कि फ्लैट को किसी को बेच दिया है और दूसरा फ्लैट ही मिल सकता है। जब दूसरा फ्लैट देने की बात कही तो टालमटोल करने लगे। कई बार आग्रह करने के बाद आखिरकार बिल्डर्स ने मकान और धनराशि वापस करने से इंकार कर दिया और अभद्रता भी की।

इसके बाद पीड़िता ने 15 जुलाई 2023 को न्यायालय में याचिका डाली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सामिया इंटरनेशनल बिल्डर ग्रुप के मालिक और निदेशक पर झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार