हल्द्वानी: जाम से निजात पाने को चिन्हित किये 39 नो पार्किंग जोन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यातायात की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग, लोनिवि और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कंजेशन पांइंट्स निर्धारित करते हुए नो पार्किंग जोन के लिये 39 स्थान चिन्हित किये हैं जिसके बाद इन स्थानों में किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग नहीं की जाएगी।

इन चिन्हित स्थानों पर 1 माह के भीतर नो पार्किंग का सड़क चिन्ह लगाए जाएंगे जिसके बाद परिवहन और पुलिस की ओर से प्रत्येक दिन इन स्थानों पर प्रवर्तन कार्यवाही की जायेगी जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो। मोटरयान अधिनियम की धारा-117 व उत्तराखंड मोटरवाहन नियमावली 2011 के नियम 197(1) ख में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीएम वंदना सिंह ने नो पार्किंग जोन घोषित किया है।

जिसमें प्रेम सिनेमा के पीछे रेलवे क्रासिंग पर, मटर गली मोड़, केमू स्टेशन से रेलवे बाजार मोड़ तक, ताज चौराहा छतरी चौराहा और कटघरिया से चंबल पुल से काठगोदाम वाया दमुवाढूंगा मार्ग में चंबल पुल के बाद लालडांठ, चौपला चौराहा, चंबल पुल के बीच शर्मा चक्की के मोड़ के दोनों तरफ और पनचक्की चौराहा तक नो पार्किंग बनाया जाएगा।


इन स्थानों पर सड़क के दोनों ओर 15 मीटर तक नो पार्किंग जोन चिन्हित किया गया है-

रामपुर रोड
1.नैनीताल रोड से स्टैंडर्ड तक तथा सिंधी चौराहे से कमल साइकिल स्टोर तक।
2. एसटीएच के आस पास सड़क के दोनों तरफ पार्किंग जोन को छोड़कर स्थानों पर नो पार्किंग जोन
3. ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा।
4. देवलचौड़ मार्ग पर 25 मीटर तक सड़क के दोनों तरफ।

कालाढूंगी रोड़
1. कालाढूंगी चौराहे से कालाढूंगी की तरफ सड़क के दोनों तरफ
2. ऑटो स्टैंड, भोलानाथ गार्डन मोड़ पर दोनों तरफ
3. गुरुद्वारा जहां से यू टर्न लिया जाता है
4.  अल्मोड़ा अर्बन को आपरेटिव बैंक
5. नबावी रोड मोड़, नबावी रोड में 15 मीटर तक नो पार्किंग जोन और नवाबी रोड तिराहा पर सड़क के दोनों तरफ
6. मुखानी चौराहा में चारों मार्गों पर
7. लालडांठ तिराहा
8. पीलीकोठी मोड़
9. सेंट्रल हॉस्पिटल जंक्शन
10.कुसुमखेड़ा चौराहा
11.कटघरिया चौराहा

संबंधित समाचार