नैनीताल: बलियानाले में रिसाव हो रहे पानी का होगा उपयोग, जीआईसी में की जायेगी बोरिंग
नैनीताल, अमृत विचार। लंबे अरसे से बलियानाले में रिसाव हो रहे पानी से भूस्खलन का खतरा बना हुआ था। जिसके कारण बलियानाले के आसपास के क्षेत्र में भी भूकटाव हो रहा था। लगातार रिस रहे पानी का अब पेयजल आपूर्ति के रूप में उपयोग किया जाएगा। जिससे तल्लीताल क्षेत्र के लगभग 300 परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिया जायेगा।
इसके लिए जल संस्थान ने लगभग एक करोड़ 72 लाख के टेंडर निकाल दिए हैं। बोरिंग होने के बाद जल संस्थान तल्लीताल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए झील पानी भी नहीं लेना पड़ेगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट का कहना है कि जल संस्थान ने 172 लाख के टेंडर निकाल दिए हैं। जिससे तल्लीताल जीआईसी स्कूल में पानी की बोरिंग की जाएगी और पंप हाऊस बनाया जाएगा। साथ ही पानी को आरसीसी के पुराने टैंकों में डालकर तल्लीताल क्षेत्र में वितरित किया जाएगा।
