मुरादाबाद : भूमिगत केबल में लगा कट, जिला अस्पताल व न्यायालय क्षेत्र की आपूर्ति बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिया निर्माण को खोदाई के दौरान 33,000 केवी भूमिगत लाइन कटी, दौलत बाग बिजली उपकेंद्र से अस्थायी रूप से सुचारु की गई आपूर्ति, जेसीबी चालक को भी लग सकता था करंट, बाल बाल बचा हादसा

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर पुलिया निर्माण को खोदाई कर रही लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से 33,000 केवी की भूमिगत केबल कटने से जिला अस्पताल और न्यायालय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे बाधित रही। कई घंटे के प्रयास के बाद भी फाल्ट सही न होने पर 132 केवी विवेकानंद बिजली उपकेंद्र के स्थान पर दौलत बाग विद्युत उपकेंद्र से अस्थायी व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल की गई।

शुक्रवार की देर रात कांठ रोड पर पुलिया निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से खोदाई का कार्य चल रहा था। बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा भूमिगत केबल बिछी होने की चेतावनी देने के बाद भी खोदाई कर रहे जेसीबी चालक की लापरवाही से 33000 हाईटेंशन लाइन की भूमिगत केबल कट गई। जिससे विवेकानंद 132 केवी बिजली उपकेंद्र से जिला अस्पताल और न्यायालय क्षेत्र (कचहरी) को जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई।

 6 घंटे तक यहां आपूर्ति बाधित रही। पीएसी बिजली घर पर तैनात एसडीओ श्रीकांत वर्मा ने बताया खोदाई के कार्य के चलते वहां 5 घंटे के प्रयास के बाद भी भूमिगत केबल नहीं जोड़ा जा सका है। कार्य समाप्त होने के बाद ही भूमिगत केबल को जोड़ सकते हैं। ऐसे में काम समाप्त होने तक विद्युत उपकेंद्र विवेकानंद से सप्लाई बंद होने के कारण दौलत बाग बिजली उपकेंद्र से जिला अस्पताल और न्यायालय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रूप से सुचारु की गई।

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था पुलिया निर्माण कार्य पूरा होने तक रहेगी। बताया कि इस दौरान दौलत बाग उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रहेगी। कहा कि हाईटेंशन लाइन में कट लगने से जेसीबी चालक की जान को भी खतरा हो सकता था। हालांकि उनकी ओर से खोदाई कार्य से पहले ही हाईटेंशन की लाइन भूमिगत होने की जानकारी दी गई थी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : उर्स के आखिरी दिन कुल शरीफ में बड़ी संख्या में उमड़े अकीदतमंद

संबंधित समाचार