खेती सिर्फ काम नहीं, यह जीवन का एक तरीका है: अनीश शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। खेती सिर्फ एक काम नहीं है, यह जीवन का एक तरीका है, यह बात पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के समन्वयकों के माध्यम से संचालित ऑनलाइन उद्यमिता विकास कार्यक्रम में कृषि उद्यमी अनीश शाह ने कही। अपने 16 साल के इन्फोसिस, टाइम्स आफ इण्डिया एवं सीनबीसी जैसे …

पंतनगर, अमृत विचार। खेती सिर्फ एक काम नहीं है, यह जीवन का एक तरीका है, यह बात पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के समन्वयकों के माध्यम से संचालित ऑनलाइन उद्यमिता विकास कार्यक्रम में कृषि उद्यमी अनीश शाह ने कही।

अपने 16 साल के इन्फोसिस, टाइम्स आफ इण्डिया एवं सीनबीसी जैसे अनेकों कंपनियों में काम करने के बाद कृषि उद्यमिता को अपनाए अपने अनुभव साझा करते हुए अनीश शाह ने बताया कि वर्ष 2012 में कृषि उद्यमी के रूप में एक टेरेस गार्डनर से शुरुआत की, जहां उन्होंने बिना किसी रसायन के उपयोग से विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पाद किया।

उन्होंने बताया कि आज 30 एकड़ के क्षेत्र में विभिन्न फसले जैसे मूंगफली, गेंहू, हल्दी, मक्का, काली मिर्च, आम और काजू की खेती कर रहे है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने के लिए अर्थ हार्वेस्ट्स नामक स्वयं का ब्रांड बनाया।

वर्तमान में इस ब्रांड से 400 से अधिक ग्राहक जुड़ कर देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सब्जियों का निर्यात कर रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि उद्यमिता में निरंतर लाभ हेतु एक ही समय पर विभिन्न फसलों का उत्पादन करना चाहिए।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बीके कैपिटल एडवाजर के प्रबंधन निदेशक बिशन कुमार ने उद्यमिता स्थापित हेतु वित्त एवं लेखा के सिद्वांत, बैलेंस सीट, आय-व्ययक विवरण आदि पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। इस अवसर पर समन्वयक डा ओमवीर सिंह, डा. सीमा क्वात्रा, डा. सुनील सिंह व डा. दिषा पन्त भी उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार