रायबरेली: बर्खास्त दरोगा शैलेन्द्र सिंह जिला कारागार से हुए रिहा, मिली जमानत, जानिये किस मामले में हुई थी जेल?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्रयागराज के अधिवक्ता नबी अहमद की हत्या के आरोपी बर्खास्त दरोगा शैलेंद्र सिंह को जिला कारागार से शनिवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जमानत पर रिहा होने के बाद शैलेंद्र सिंह काफी खुश नजर आए। प्रयागराज में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे बर्खास्त दरोगा शैलेन्द्र सिंह को शनिवार शाम को जिला कारागार से रिहा किया गया।

वर्ष 2015 में प्रयागराज में अधिवक्ता नबी अहमद की गोली मार कर हत्या के जाने के आरोप में जिला कारागार रायबरेली में बर्खास्त दरोगा को 8 वर्ष की कानूनी लड़ाई के बाद सफलता मिली और उन्हें हाईकोर्ट से तीन दिन पूर्व जमानत मिली थी। जिसके बाद उनकी रिहाई के लिए उनके अधिवक्ता लिखापढ़ी में लगे रहे और शनिवार शाम को उनको रिहा किया गया।

जेल से बाहर निकलने के बाद दरोगा शैलेन्द्र सिंह ने सबसे पहले ईश्वर और अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए न्याय पालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा था कि एक दिन उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर विकसित भारत के सपने को करें साकार: आशीष पटेल

संबंधित समाचार