नई ऊंचाइयों पर अमृत विचार डिजिटल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अमृत विचार समाचार पत्र की वेबसाइट तेजी से नित नए मुकाम की ओर अग्रसर है। हमारी कोशिश रहती है कि अपने सुधि पाठकों तक जल्द से जल्द देश, विदेश या उनके जिले की खबरें पहुंचाएं। इसके लिए अमृत विचार की डिजिटल टीम वेबसाइट के जरिए आप तक खबरें पहुंचाने का कार्य कर …

बरेली, अमृत विचार। अमृत विचार समाचार पत्र की वेबसाइट तेजी से नित नए मुकाम की ओर अग्रसर है। हमारी कोशिश रहती है कि अपने सुधि पाठकों तक जल्द से जल्द देश, विदेश या उनके जिले की खबरें पहुंचाएं। इसके लिए अमृत विचार की डिजिटल टीम वेबसाइट के जरिए आप तक खबरें पहुंचाने का कार्य कर रही है। सोशल मीडिया (फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्वीटर आदि) के जरिए भी डिजिटल टीम आप तक तमाम खबरें पहुंचा रही है।

यह आपका भरोसा ही है जो अमृत विचार फेसबुक पेज को आपने नंबर वन बन गया है। इतना ही नहीं अमृत विचार के व्यू इंगेजमेंट प्रतिशत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज तक, दैनिक जागरण और एबीपी न्यूज को पछाड़ते हुए नंबर वन का तमगा हासिल किया है। वर्तमान में अमृत विचार फेसबुक पेज को लगभग 12 हजार लोग फॉलो करते हैं और इसमें निरंतर वृद्धि जारी है। आपने स्नेह और भरोसे के चलते ही हम यह मुकाम हासिल कर सके हैं। वहीं, हमारे फेसबुक के फॉलोवर्स ने अमृत विचार को पांच में से पांच रेटिंग दी है।

अमृत विचार यूट्यूब चैनल को भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। 10 हजार से अधिक लोग हमसे जुड़ चुके हैं और निरंतर उनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। अमृत विचार यूट्यूब चैनल दूसरों के मुकाबले बरेली एवं अन्य जिलों की खबरें जल्द और सटीक तौर पर देता रहा है। इसके अलावा जनता की परेशानी और मुद्दों को उठाने से भी कभी पीछे नहीं हटता है। यही वजह है कि अमृत विचार यूट्यूब चैनल दूसरों के मुकाबले बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

अमृत विचार की मास्क मुहिम को फेसबुक और यू ट्यूब पर काफी सराहा जा रहा है। अमृत विचार की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल को भारत के अलावा दर्जनभर से ज्यादा अन्य देशों में भी देखा जाता है। आपका सहयोग और स्नेह ही हमें आगे को सफलता में नित नए आयाम छूने में हमारी मदद करेगा, यह हमारा विश्वास है।

संबंधित समाचार