मिर्जापुर : लालगंज में चोर उठा ले गए ने 15 बकरियां, गांव में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर, अमृत विचार। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत तुलसी पहड़ी से बीती देर रात अज्ञात चोर 15 बकरी चुरा ले गए। सुबह ये पता चलने पर गांव में हड़कंप। पशुपालक ने पुलिस इस इसकी शिकायत की है। 
 
लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी मोतीलाल पाल पुत्र दुःखी पाल पकरी पालन का काम करते हैं। वह अपने बकरी बकरा को तुलसी पहाड़ी स्थित कच्चे मकान में बांधते हैं। बीते देर रात अज्ञात चोर 15 बकरी-बकरा उठा ले गए। रविवार को भोर में 3 बजे मोतीलाल ने उठकर देखा तो बकरी के तीन बच्चे घूम रहे थे, बाकी 15 बकरी-बकरा गायब थे। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर इधर-उधर बकरी बकरा को तलाशते रहे, लेकिन बकरी बकरा नहीं मिले। पीड़ित ने बताया कि कुल 18 बकरी बकरा थे जिसमें तीन बकरी के बच्चों को छोड़कर बाकी 15 बकरी बकरा अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित ने रविवार को सुबह लहंगपुर चौकी पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर बकरी बकरा पता लगाने की मांग की है। बताते चले कि पूर्व में भी बकरी चोरी की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं जिनका आज तक खुलासा न होने से पशुपालक डरे सहमें रहते हैं।

ये भी पढ़ें -एसपी अंकित मित्तल का तबादला, विनीत जायसवाल बनाए गए जिले के नए कप्तान

संबंधित समाचार