Unnao News: कूड़े के ढेर के पास मिला युवक का शव… गोली मारकर हत्या करने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में कूड़े के ढेर के पास मिला युवक का शव।

उन्नाव में कूड़े के ढेर के पास युवक का शव पड़ा मिला। इलाके में लोग गोली मारकर हत्या करने की चर्चा कर रहे।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कूड़े के देर के पास पड़ा मिला। शव देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वही शव पर चोट के निशान से युवक की गोली मारकर हत्या करने की भी चर्चा है।

बता दें उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर मोहल्ला निवासी पवन यादव (43) का शव रविवार सुबह रामनगर मोहल्ला में कूड़े के देर के पास पड़ा मिला। शव पड़ा देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। शव पर तमाम चोटों के निशान दिख रहे हैं, जिससे गोली मारकर हत्या करने की भी क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: एलिवेटेड रोड की DPR के इंतजार में बीता पूरा साल, विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था शिलान्यास अब लोकसभा चुनाव नजदीक

संबंधित समाचार