संतकबीरनगर : शहर के 43 जगहों पर नगरपालिका ने जलवाए अलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। शहरी गरीबों और आम जनता को ठंड से बचाने के लिए नगरपालिका ने कमर कस लिया है। पिछले चार दिनों से अचानक बढ़ी गलन को देखते हुए नगरपालिका ने अलाव जलाने का इंतजाम कर दिया है। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर, मेंहदावल चौक, मुखलिसपुर चौक, मेंहदावल बाईपास, स्टेट बैंक चौराहा, मोती चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, जिला अस्पताल, बिधियानी मोड़ और बड़गों चौराहा समेत 43 स्थानों को चिन्हित कराते हुए अलाव जलवाना शुरू कर दिया है। 

नगरपालिका चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि नगर की सारी जनता मेरा परिवार है। नागरिकों की सेवा ही मेरा धर्म है। उन्होंने बताया कि शहर के मड़या मोहल्ला और रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरा शुरू करा दिया गया है। मेंहदावल बाईपास पर रैन बसेरे का निर्माण शीघ्र ही करा दिया जाएगा। रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसी गरीब को खुले आसमान तले रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। श्री जायसवाल ने बताया कि गरीबों के लिए कम्बलों की भी ब्यवस्था कराई जा रही है। जिलाधिकारी से बात करते हुए कम्बल वितरण की तिथि निर्धारित की जाएगी। हर नागरिक को ठंड के प्रकोप से बचाने में नगरपालिका सदैव तत्पर मिलेगी।

ये भी पढ़ें -अमृत विचार पड़ताल : शासन का निर्देश नहीं मानते मेंहदावल ब्लाक कर्मी

संबंधित समाचार