लखनऊ : लोहिया संस्थान में मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन देने के मामले में समिति कल सौंपेगी जांच रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की फार्मेसी में मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन देने के मामले में जांच समिति ने आरोपित कर्मचारी का पक्ष मांगा है। जांच समिति सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप सकती है।

दरअसल, राजधानी स्थित ऐशबाग निवासी अंजू का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा है। मरीज के बेटे अश्वनी ने आरोप लगाया था कि संस्थान के तीसरे फ्लोर पर स्थित फार्मेसी से उसे एक्सपायर इंजेक्शन दे दिया। हालांकि समय रहते मरीज के परिजनों ने इंजेक्शन की एक्सपायर होने की तारीख देख ली। जिससे मरीज को इंजेक्शन नहीं लगाया गया। वहीं इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी पीड़ित ने की।

वहीं इस मामले में जानकारी होते ही संस्थान प्रशासन ने शनिवार रात मामले की जांच कराई। जांच संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और हॉस्पिटल रिवाल्विंग फंड के इंचार्ज ने की। लोहिया संस्थान प्रशासन की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि मौके पर जांच के दौरान कोई भी दवा एक्सपायर नहीं पाई गई। वहीं सूत्र बताते हैं कि जांच में मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन देने का मामला सही पाया गया है। जांच समिति को जांच के दौरान मरीज के पास एक्सपायरी इंजेक्शन मिला है। जल्द ही कर्मचारी पर कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : अटल स्वास्थ्य मेले में बोले उपराष्ट्रपति- स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब शासन व्यवस्था ठीक रहेगी

संबंधित समाचार