जवानों को है कोई दिक्कत तो कराएं अवगत: महानिरीक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। रूपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी का निरीक्षण करने एसएसबी महा निरीक्षक लखन‌ऊ रत्न संजय पहुंचे। उन्होंने जवानों के साथ बैठक कर समस्या के बारे में जाना। एसएसबी लखन‌ऊ के महानिरीक्षक रत्न संजय ने 42 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का भ्रमण किया।

वाहिनी मुख्यालय में आगमन पर सर्वप्रथम सम्मान गार्ड द्वारा महा निरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद महा निरीक्षक द्वारा वाहिनी के समस्त अधिकारी गणों के साथ बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें वाहिनी के कार्यक्षेत्र, कार्यप्रणाली तथा वाहिनी की उपलब्धियों से संबंधित विषयों पर चर्चा की। निरीक्षण करने के दौरान महा निरीक्षक ने जवान मैस, ऑफिस एरिया, आरआरटी टीम एवं श्वान दस्ते का निरीक्षण किया।

इसके उपरांत सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महानिरीक्षक ने सभी जवानों को अपने कोई भी बिंदु, सुझाव,परेशानी उनके साथ बेजिझक साझा करने के लिए कहा गया। सभी जवानों की परेशानियां उनके सुझाव तथा उनके बिंदुओं को सुना गया तथा मौके पर ही उनका निवारण करने का आदेश दिया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान 42वीं वाहिनी को एसएसबी में भारत-नेपाल सीमा पर ‌सर्वश्रेष्ठ बटालियन का खिताब मिलने पर सभी जवानों को बधाई दी।

जवानों ने गाना गाकर खुशी मनाईं तत्पश्चात सैनिक सम्मेलन समाप्त हुआ। शाम को महानिरीक्षक ने उपस्थित अधिकारीयों के साथ विभिन्न अधिकारिक मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। रात्रि विश्राम वाहिनी के कैंपस में किया। रविवार को वह लखनऊ चले गए। इस अवसर पर 59 में वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट42वीं वाहिनी के  कार्यवाहक-कमांडेंट पार्थ सारथी रॉय, उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: मठ-मंदिरों से निकली राम बारात, झूमे बाराती, निभाई गई विवाह की रस्म

संबंधित समाचार