प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन, CM योगी भी रहे मौजूद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन करीब 10.50 पर उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर पहुंचे। यहां पीएम विहंगम 25 हजार कुंडीय महायज्ञ में शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 180 फिट और 19 साल मे तैयार हुवे स्वर्वेद महामंदिर का फीता काट कर उद्घाटन किया। यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मेडिटेशन सेंटर होगा। पीएम के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। यहां प्रधानमंत्री महायज्ञ में शामिल होंगे और इसके बाद बरकी में जनसभा करेंगे। पीएम स्वर्वेद मंदिर का बारीकी से अवलोकन कर रहे हैं। उमरहां का यह महामंदिर दुनिया के सबसे बड़े योग केंद्र के रूप में विकसित होगा।

ये भी पढ़ें -वाराणसी : पूर्व कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने जताया जान का खतरा, CM योगी को लिखा पत्र

संबंधित समाचार