मीरजापुर: जेल से छूटते ही बेटी ने पिता के खिलाफ दी तहरीर, जानिये क्या है मामला?
मीरजापुर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासिनी किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। दी गई तहरीर में किशोरी ने बताया है कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था।
जिस पर पिता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर उन दोनों लोगों को जेल भिजवा दिया था। जब हम लोग जेल से छूटकर आए तब 16 दिसंबर को हमारे पिता ने हमें मारपीट कर घर से भगा दिए।
घर पर मुझे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है और जब हम अपने पति के घर रह रहे हैं तो वहां भी मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित किशोरी ने राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: खुद को सीएम योगी का करीबी बताकर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
