टॉर्चर से परेशान पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत, करंट लगाकर की हत्या, दो दिन तक लाश के पास बैठी रही आरोपी महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। इस व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने ही की है। आगरा पुलिस के मुताबिक नीरज नाम का यह शख्स सदर कोतवाली इलाके के मुस्तफा क्वार्टर में पिछले लगभग 4 साल से रह रहा था। नीरज और उसकी पत्नी में आए दिन झगड़े होते रहते थे। नीरज अपनी पत्नी को शराब पीकर पीटता था। इस बात से तंग आकर उसकी पत्नी ने उसकी हत्या का फैसला कर लिया।

बीते 16 दिसंबर की रात नीरज जब शराब के नशे में था तब इसी दौरान उसकी पत्नी ने उस के हाथ पैर बांध कर उसके पैरो में विद्युत करेंट देना शुरू किया। कई बार करंट लगने से नीरज की मौत हो गई। इसके बाद कातिल पत्नी दो दिन तक नीरज की लाश के साथ घर में ही रही। लाश सड़ने के कारण उठी तेज दुर्गंध के बाद आरोपी महिला ने पुलिस को फोन कर अपने पति की मौत की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: महादेवा महोत्सव को जन आकर्षण का केंद्र बनाने में सफल रही डीएम की रणनीति, बड़ी संख्या में जुटे लोग

संबंधित समाचार