बार चुनाव: संरक्षक इरशाद और एल्डर कमेटी के चेयरमैन बने जहूर खां
रामपुर, अमृत विचार। स्वार तहसील में बार वेलफेयर एसोसिएशन की कमेटी भंग होने के बाद चुनाव अधिकारी की देख-रेख में वकीलों ने सर्वसम्मति से बार संरक्षक इरशाद अहमद व एल्डर कमेटी का चेयरमैन एम जहूर खां को चुना गया।
सोमवार को चुनाव अधिकारी राशिद खां की अध्यक्षता में बार सभागार में बार वेलफेयर एसोसिएशन के वकीलों की बैठक आहूत की गई। जिसमें बार संरक्षक ओर एल्डर कमेटी का चुनाव कराने की कार्यवाही शुरू की गई। वकीलों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता इरशाद अहमद को बार संरक्षक और एम जहूर खां को एल्डर कमेटी का चेयरमैन समेत ताहिर हसन खां, अमरपाल सिंह राणा, हाजी खुर्शीद अहमद को सदस्य चुना गया।
चुनाव अधिकारी राशिद खां ने बताया कि बार में नई कार्यकारिणी गठन के लिए 19 दिसंबर को बार एसोसिएशन के वैध सदस्यों की सूची का प्रकाशन, 20 दिसंबर को प्रकाशन सूची पर आपत्ति एवं निस्तारण, 21 व 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य, 23 दिसंबर को नामांकन पत्रों की आपत्तियां एवं जांच, 24 दिसंबर को नाम वापसी तथा 30 दिसंबर को मतदान और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
