गाजीपुर: पुलिस अभिरक्षा में पशु तस्कर की मौत, मुठभेड़ के बाद हुआ था गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के संदेह में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए एक युवक की अस्‍पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती निवासी सुनील राम (24) को पिछले बुधवार की रात में दिलदारनगर पुलिस ने कथित रूप से गोवंश तस्करी करते पकड़ा और इस दौरान वह मौका देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने गोली चला दी और गोली उसके पैर में लगी।

पुलिस ने बताया कि उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पवन कुमार उपाध्याय ने बताया, "जेल में सुनील राम की तबीयत खराब हो गई और उसे उसी दिन वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय ले जाया गया।

शनिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।"  उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव रविवार को उसके परिजनों को दे दिया गया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने कहा, "हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों का इंतजार कर रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।" पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि मृतक के खिलाफ चंदौली और गाजीपुर जिलों में कुल आठ मामले दर्ज हैं।  

यह भी पढ़ें;-Allahabad High Court: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता