हरदोई: प्रधानमंत्री आवास के लिए मांगी 10000 रिश्वत, प्रधान पति समेत दो पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रधानमंत्री आवास के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगने वाले प्रधान पति और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताते चलें कि रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। इस बारे में एसएचओ सुरसा इन्द्रेश यादव ने बताया है कि बीडीओ सुरसा की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

बताया गया है कि सुरसा ब्लाक की ग्राम पंचायत तुंदवल की प्रधान पति नरसिंह और उसके एक साथी जान सिंह का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 10 हज़ार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ब्लॉक मुख्यालय पर खलबली मच गई। उसी ऑडियो में मनरेगा मज़दूरी के 16 हज़ार रुपये दिलाए जाने की मांग की गई थी। इस सारे मामले में जांच की गई तो सारी बात सही साबित हुई। 

इस मामले में बीडीओ सुरसा सुशील कुमार सिंह ने सुरसा थाने में दी तहरीर में कहा है कि सुरसा ब्लाक की ग्राम पंचायत तुंदवल की प्रधान के पति नरसिंह और उसके एक साथी जान सिंह का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था,जिसमें प्रधानमंत्री की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित किए जाने के नाम पर 10 हज़ार रुपये की रिश्वत और साथ ही मनरेगा मज़दूरी के 16 हज़ार रुपये दिलाए जाने की मांग की गई थी।

उस वायरल हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की गई तो सारा मामला सही निकला। इस बारे में एसएचओ सुरसा इन्द्रेश यादव ने बताया कि बीडीओ सुरसा की तहरीर पर नरसिंह और जान सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सारे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें;-Allahabad High Court: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार