मॉडर्न कोच फैक्ट्री के अधीन हुआ रेल पहिया कारखाना, इस्पात और रेल मंत्रालय में हुआ करार, जानिये क्या होगा लाभ
लालगंज, रायबरेली। रायबरेली जनपद के लालगंज में स्थापित रेल पहिया कारखाने को भी अब आधुनिक रेल कोच कारखाने के अधिकारी ही चलाएंगे। इस बाबत इस्पात मंत्रालय और रेल मंत्रालय के बीच अनुबंध हो गया है। आधुनिक रेल कोच कारखाने के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय कटियार ने रेल पहिया कारखाने के जीएम को पत्र लिखकर अनुबंध के बाबत अवगत करा दिया है।
बताते चलें कि लालगंज में आरआईएनएल मंत्रालय के तहत व्हील फैक्ट्री लालगंज में लगी हुई है। रेल पहिया कारखाना अपने स्थापना काल से ही प्रोडक्शन नहीं दे पा रहा है जिसके कारण अब रेल कोच के अंडर में रेल पहिया कारखाना चलेगा। विगत कई महीने से रेल कोच के द्वारा रेल पहिया कारखाने के अधिग्रहण की बात चल रही थी।
अब जाकर के अनुबंध के जरिए यह तय हो गया है कि रेल पहिया कारखाने का स्टाफ डेपुटेशन पर 5 वर्ष के लिए रेल कोच कारखाने के अधीन काम करेगा। निश्चित रूप से रेल कोच कारखाने के द्वारा अधिग्रहण कर लिए जाने पर रेल पहिया कारखाने में भी उत्पादन ठीक से होने लगेगा। रेल कोच मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल ने रेल पहिया कारखाने के अनुबंध पर प्रसन्नता जताई है।
यह भी पढ़ें: बहराइच: बाइक टकराने पर दो समुदाय में हुई हिंसक झड़प, चले धारदार हथियार, छह घायल, हड़कंप
