पीलीभीत: क्रिसमस को लेकर बाजार-चर्च होने लगे गुलजार, केक की बढ़ी डिमांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। चमका चरनी में तारा, हुआ सारे जग में उजियारा, आया मसीह चरनी में तू, पापियों से बचाने को..। क्रिसमस नजदीक आते ही ईसाई समुदाय में उत्साह देखने को मिल रहा है।  लोगों ने अपने घरों को सजाना शुरू कर दिया है।

इसके अलावा चर्च में भी चरनी बनाने के साथ ही रंग रोगन का कार्य तेजी पकड़ने लगा है। साथ ही एक से दो दिनों में ईसाई समुदाय की ओर से टोली बनाकर कैरोल सिंगिंग का आयोजन भी कर रहे हैं। टोलियां घर-घर जाकर प्रभु यीशु का गुणगान कर रही हैं।

मैरी क्रिसमस यानी 25 दिसंबर सप्ताह भर शेष रह गया।  प्रभु यीशु के आगमन की तैयारियां जिले में शुरू हो चुकी हैं। मसीहियों में उत्साह का माहौल है। घरों व गिरजाघरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम तेजी से चल रहा है।

प्रभु आगमन को लेकर मसीही समुदाय बाहरी व आंतरिक तैयारियों में जुट गया है। प्रभु यीशु के आगमन के लिए सेंट एलायसियस, पेंटी कॉस्टल फुल गोस्पल चर्च और ,्मैरथोडिस्ट चर्च में चरनी बनाई जा रही हैं। इसके अलावा घरों में भी चरनिया बनाने के साथ ही रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

इतना ही नहीं  क्रिसमस की धूम बाजार में भी दिखाई दे रही है। सर्दी के बावजूद खरीदारों के उत्साह में कमी नहीं है। कपड़ों की दुकानों पर ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। गिफ्ट गैलरी में भी सांता क्लाज की पोशाक और क्रिसमस ट्री बिक्री के लिए सजाए गए हैं। जो हाथों हाथ बिक रहे हैं।

सांता टेडी बियर, इलेक्ट्रॉनिक्स सांता क्लाज व क्रिसमस डेकोरेशन सहित कई सामान बाजार में उपलब्ध है। इधर, क्रिसमस की खुशी केक के बिना अधूरी है।  ऐसे में शहर के बेकरी दुकानों पर लोग मनपसंद केक की बुकिंग करवाने के लिए पहुंचने लगे हैं।  जिसमें सेंटा क्लाज के आकार से लेकर क्रिसमस ट्री के आकार के केक की डिमांड अधिक है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: फुंकी दो पंपों की मोटर, पानी को तरसे छह  हजार शहरवासी, प्रशासनिक अफसरों ने फाइल लौटाई

संबंधित समाचार