पीलीभीत: फुंकी दो पंपों की मोटर, पानी को तरसे छह  हजार शहरवासी, प्रशासनिक अफसरों ने फाइल लौटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर में दो वाटर पंपों में हाई वोल्टेज आने की वजह से नगरपालिका कार्यालय परिसर में बना मोटर पंप हाउस नंबर एक और मोहल्ला तखान में स्थित मोटर हाउस पंप की मोटर फुंकी गई।  यह घटना शुक्रवार तड़के सुबह हुई थी। जिसकी वजह से शहर के करीब छह हजार आबादी को पेयजल आर्पूर्ति नहीं  हो पा रही है। 

पानी को लेकर लोग काफी परेशान हैं। जिन घरों में सबमर्सिबल लगे थे, उनका तो काम चल रहा है, शेष को हैंडपंपों या इंडिया मार्का से काम चलाना पड़ा रहा है।  खास बात यह है कि नगरपालिका की ओर से मोटर की मरम्मत और शहर तीन हजार नए कनेक्शन समेत विभिन्न कामों की स्वीकृति के लिए फाइल डीएम को भेजी थी।  लेकिन किन्हीं कारणों के चलते डीएम ने फाइल को नामंजूर कर दिया है। 

नगरपालिका या अन्य कोई अफसर फाइल लौटने की वजह को स्पष्ट नहीं कर पा रहा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अमृत योजना 1.0 के तहत  शहर में करीब 37 करोड़ की लागत से कार्य कराया था। ताकि पेयजल आपूर्ति चालू हो सके। मगर अधूरे काम के बीच कार्य को हैंडओवर कर लिया गया है। ऐसे में जब 37 करोड़ से पेयजल आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। इसको देखते हुए फाइल को लौटाया गया है। तो 1.75 करोड़ में क्या संभव है। 

फिलहाल हालात जो भी हो, शहरवासियों को पानी की सप्लाई मिलने की कोई उम्मीद नहीं नजर नहीं आ रही है। नगरपालिका भी असंमजस में है। क्योंकि उनके पास बजट नहीं है, और फाइल को स्वीकृति नहीं मिल रही है।  लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए  जलकल प्रभारी की ओर से अपील की जा रही है कि लोग स्वयं ही पानी का बंदोबस्त कर लें।

यह इलाकें हैं प्रभावित 
मोटर फुंक जाने से सिविल लाइन नॉर्थ, निरंजनकुंज कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, छतरी चौराहा, राजा बाग, तखान, लकड़ी मंडी, सरफराज खां, बाग गुलशेर खां एवं पकड़िया मोहल्लों समेत 12 स्थानों की जलापूर्ति ठप हो गई। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: डीपीआरओ ने खुद उठाया फावड़ा तो खुलती चली गई निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल..जानिए पूरा मामला 

संबंधित समाचार