अंबेडकर नगर: आरोपी से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकर नगर, अमृत विचार। जलालपुर में दुराचार की शिकार युवती ने फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरी चांदपुर की है। यहां की 18 वर्षीय एक युवती से दो माह पूर्व दुष्कर्म हुआ था।

युवती की तहरीर पर आरोपी दुष्कर्म मामले में जेल गया था और पता चला है कि अब वह छूट कर आ गया है। इससे युवती आहत थी। स्थानीय लोग बताते हैं कि आरोपी युवक उसे फिर परेशान करने लगा था। युवती ने दुष्कर्म के आरोपी से तंग आकर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। 

उस वक्त कोई परिजन घर पर मौजूद नहीं था। परिजन जब घर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो युवती का शव फंदे पर लटका था। जैतपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहेंगे।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार