बरेली: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का दो दिवसीय दौरा 23 से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य 23 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर बरेली आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार 23 काे अपराह्न 3.45 बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। 4 बजे सर्किट हाउस में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके साथ सभी विभागों के प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। देर शाम 7.30 बजे स्पर्श लॉन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 9.15 बजे फिर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम करेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: छात्र को गोली मारने वाला गिरफ्तार, फोन पर पिता से कहा था मार दी गोली

संबंधित समाचार