संभल : महायज्ञ में शामिल हुए पांच हजार श्रद्धालु, सद्मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बबराला/अमृत विचार। संभल जनपद के  दिनौरा में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुतियां देकर सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भजन- कीर्तन, प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, देव पूजन और 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में करीब पांच श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर पुण्य कमाया।

मंगलवार को प्रात: 8 बजे शुरू हुए गायत्री महायज्ञ में हरिद्वार से आए यज्ञाचार्यो ने वेद मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां दिलाईं। महिला, पुरुषों ने पूर्ण श्रद्धा भाव से आहुतियां दीं। इस अवसर पर टोली नायक ओमकार सिंह पाटीदार ने कहा कि पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए यज्ञों का आयोजन होना आवश्यक है।

यज्ञ से केवल आध्यात्मिक लाभ ही नहीं होता है। बल्कि अनेक लोगों को एक स्थान पर लाकर धर्म के प्रति संगठित करना भी इसका उद्देश्य है। कहा गया कि सामूहिक यज्ञ के साथ ही लोगों को घर में दैनिक या साप्ताहिक यज्ञ करना चाहिए। महायज्ञ के बाद प्रवचन के कार्यक्रम में लोगों ने बुराईयां त्यागकर सच्चाई के रास्ते पर चलने का आहृवान किया गया।

ये भी पढ़ें : संभल : बाइकों पर खूब हो रही ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट भी नहीं

संबंधित समाचार