मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, बनाया बंधक
मुरादाबाद,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में अपनी मौसी के घर ले जाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद छोड़कर फरार हो गया। परिजनों के साथ ही युवती ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी के आदेश पर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में अपनी मौसी के घर ले जाकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद छोड़कर फरार हो गया। परिजनों के साथ ही युवती ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पिछले दिनों सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एसएसपी से मुलाकात की। उसने बताया कि करीब उसका पुराना आरटीओ की चक्कर निवासी जावेद के साथ प्रेम प्रसंग था। करीब दस दिन पहले जावेद शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रामपुर के ग्राम सींगनखेड़ा स्थित मौसी के घर ले गया और वहां पर बंधक बना लिया।
आरोप है कि युवती ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म भी किया। चार दिन बाद जावेद का पिता उसे रामपुर से ले आया और मुरादाबाद स्थित जिगर कालोनी छोड़कर फरार हो गया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में जावेद और उसके पिता मुद्दी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।
