बरेली: बेर तोड़ने गया छात्र ट्रेन की चपेट में आया, मौके पर मौत
बरेली, अमृत विचार। साथियों के साथ बेर तोड़ने गया छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना आंवला क्षेत्र भीमपुर निवासी 12 वर्षीय गुरु वचन पुत्र वीरपाल के परिवार के लोगों ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर रेल की पटरी जा रही है वहां खाई में बेरी के पेड़ लगे हुए हैं। कल शाम जहां गांव के बच्चे बेर खाने गए थे। तभी ट्रेन आते वक्त बच्चों में भगदड़ मच गई। जिससे गुरु वचन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
जब इसकी जानकारी गांव के बच्चों ने परिवार के लोगों को दी तो कोहराम मच गया। वहां जाकर जब परिवार के लोगों ने देखा तो उसका शव खून से लथपथ रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढे़ं- बरेली: पिटाई से आहत मुआवजा मांग रहे किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
