हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की बीमार व्यवस्था बढ़ा रही दर्द, नहीं आते स्वास्थ्य कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को इलाज की सुबिधा मुहैया कराने के लिए स्थापित किये गए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की व्यवस्था खुद बीमार है। हालात यह हैं कि अधिकतर केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं।ऐसे में गर्भवती महिलाओं, मधुमेह समेत अन्य बीमारियों से जुड़ी जांचे व इलाज की सुबिधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। 

की गई पडताल में कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद मिले। ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ तैनात कर्मचारी नियमित नहीं आते हैं।ऐसे में मरीजों को जिलास्पताल तक दौड़ लगानी पड़ती है या फिर निजी पैथोलॉजी पर जेब ढीली करनी होती है।स्वास्थ्य विभाग के अफसर इन वेलनेस सेंटरों का नियमित संचालन कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मलौथा व सतौथा के सेंटर पर ताला लटक रहा था।ग्रामीणों के अनुसार महीने में एक या दो बार ही सेंटर खुलता है बाकी दिनों में ताला लटकता रहता है जिससे यहां पर आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी बीमारी का इलाज करना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आनंद पाण्डेय ने बताया है कि इन लोगों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होती है।सभी लोग परीक्षा देने के लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें -अभिनंदन नाथ मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली शोभायात्रा, विधि - विधान से हुआ पूजन

संबंधित समाचार