हल्द्वानी: सीटें बढ़ाने को लेकर कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, मीडिया कर्मियों और पुलिस से भिड़े नशेड़ी छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ छात्र आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्राचार्य से मिलकर स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटें बढ़ाने के लिए कहा। इस दौरान कुछ छात्र प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे।

वहीं इस बीच कॉलेज में नशेड़ी छात्रों के पहुंचने से और बवाल हो गया ये छात्र पुलिस और मीडिया कर्मियों से उलझ  गए। इस बीच पुलिस ने थोड़े तल्ख तेवर दिखाए तो छात्र शांत हो गए। इधर इस मामल में प्राचार्य डॉ.एनएस बनकोटी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उच्चस्तर तक पहुंचा दिया जाएगा।

प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि सीटों में बढ़ोत्तरी करना मेरे अधिकार में नहीं वे उन्हें ज्ञापन दें वे उसे कुलपति के पास भिजवा देंगे। इधर जानकारी मिली कि उक्त छात्र सीट बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर नैनीताल में कुलपति के पास पहुंचे थे। वहां भी प्रार्थना पत्र लिखने के लिए कहा गया है। बहरहाल कॉलेज में इन दिनों अराजकता का माहौल है और नशेड़ी छात्रों की वजह से यहां पढ़ने आने वाले अन्य छात्रों को खासी परेशाानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इस मामले में  कॉलेज प्रशासन मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बचते रहा।

संबंधित समाचार