रायबरेली: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति हत्या! बेटे और साले ने लगाया आरोप, ग्रामीणों ने शव रख किया प्रदर्शन
ऊंचाहार/रायबरेली, अमृत विचार। रिश्तेदारी में रह रही पत्नी से मिलने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। बेटे और उसके साले ने मृतक की पत्नी और उसके पुरुष मित्र पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, इसमें कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा भी किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव खुर्रामपुर का है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर देकर मार डाला है। खुर्रामपुर गांव निवासी छेदीलाल व उसकी पत्नी कल्लू देवी तीन बच्चों समेत अपने घर में गुजर बसर करते थे। लगभग एक साल पूर्व पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब से पत्नी कल्लू देवी पति और बच्चे को छोड़कर अपने रिश्तेदार के घर कुमेदान का पुरवा लक्ष्मणपुर थाना जगतपुर में रह रही थी।
परिजनों के मुताबिक बीते 13 दिसंबर को शाम 4 बजे छेदीलाल को फोन करके कुमेदान का पुरवा के रिश्तेदारों द्वारा बुलाया गया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट करके उसे जहर खिला दिया गया।हालत गंभीर होने पर जगतपुर सीएचसी ले गए। जिसे रायबरेली जिला अस्पताल फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ अस्पताल में 3 दिन बीत जाने के बाद 16 तारीख को छेदी लाल की मृत्यु हो गई। लखनऊ में पुलिस ने उसके शव का पोस्ट मार्टम कराया। उसके बाद सोमवार को उसका शव उसके पैतृक गांव लाया गया। मंगलवार को अंतिम संस्कार से पहले जब ग्रामीणों को पूरी बात पता चली तो शव रखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया ।
सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस के किसी प्रकार समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया है । मृतक के किशोर बेटे सुमित ने अपनी मां और उसके मामा निवासी गांव धमोली ने अपनी बहन यानी मृतक की पत्नी और खुर्रामपुर निवासी उसके पुरुष मित्र पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है । कोतवाल आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि घटना स्थल थाना जगतपुर है । मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -अंबेडकरनगर: किसानों की जमीन का मिले पांच लाख बिस्वा, विधायक राजभर ने सीएम को लिखा पत्र
