बार एसोसिएशन की सलाहकार समिति अवैधः अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने अधिवक्ता संघ की रार पर लगाया विराम 

सुलतानपुर, अमृत विचार। अधिवक्ता संघ में हुई रार पर मंगलवार को साधारण सभा की बैठक बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। साधारण सभा की बैठक में सदन में आये अधिवक्ताओं के विचार को देखते हुए बार अध्यक्ष ने सलाहकार समिति को अवैध घोषित कर भंग कर दिया है।

06

साधारण सभा ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगे वित्तीय अनियमितता को खारिज कर दिया। बताते चले कि सलाहकार समिति ने बार आमदनी की रिपोर्ट पर हेरफेर की सूचना प्रसारित की थी, जिसमें सभी बिंदुओं पर विचार के लिए मंगलवार को आम सभा की बैठक बुलाई गई थी।

एडवोकेट श्रवण पांडेय, अरविंद सिंह राजा, पूर्व अध्यक्ष करुणाशंकर दुवेदी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, रामविशाल तिवारी, शिवमंगल शुक्ल, रमाशंकर पांडेय, राजकुमार सिंह, राम सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। बार अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के इस्तीफे की बात पर कहा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। शीघ्र ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर समस्या का निराकरण कर लिया जायेगा। बैठक का संचालन महासचिव आर्तमणि मिश्र ने किया।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: गैंगस्टर फिरोज अहमद की 4.40 लाख 90 हजार की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार