रामनगर: परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित नही किया तो देशभर में होगा आंदोलन - पूनम पंडित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पूनम पंडित ने कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही है कि परशुराम जयंती पर सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित करे। मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा अगर परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया तो ब्राह्मण समाज पूरे देश मे बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। बता दें कि अंतराष्ट्रीय निशानेबाज पूनम पंडित यहां ब्राह्मण उत्थान महासभा के कार्यक्रम में भाग लेने आए थी। ब्राह्मण सभा के प्रदेश अद्यक्ष हेम भट्ट के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

यह भी कहा कि यदि समाज के लोगों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने होंगे। उन्होंने  अलग बयान में कहा कि मोदी पूरे देश के प्रधान मंत्री है मगर वह कुछ पूंजीपतियों को मदद कर रहे हैं। आम जनता उनके शासन में पूरी तरह से त्रस्त है।

संबंधित समाचार