बहराइच: एडीओ पंचायत समेत दो के खिलाफ चोरी का केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र से रविवार रात को पिकअप वहां पर सिटी स्कैन ले जाने के मामले में एडीओ पंचायत समेत दो लोगों पर चोरी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के अस्पताल चौराहा के निकट प्रशांत कुमार के मकान में दो लोगों के साझे में सरकार डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन होता है। जिसमें एक साझेदारी इस समय जिला जेल में बंद है। इसके बाद भी रविवार रात 11.30 बजे के आसपास एडीओ पंचायत एमपी सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने मकान खुलवाकर सिटी स्कैन मशीन को क्रेन से उखड़वाकर पिकअप वाहन में लादकर अपने घर चले गए। पुलिस मौके पर मौजूद मूक दर्शक बनी रही। कोतवाली देहात के रायपुर राजा निवासी किरण सिंह पत्नी धीरेंद्र कुमार सिंह ने एमपी सिंह को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। 

प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि एमपी सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि वीडियो पंचायत इस समय जिला मुख्यालय से संबद्ध चल रहे हैं। वह पूर्व में घोटाले में जेल जा चुके हैं। उनका गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था। लेकिन कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आए थे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा इलाज, डॉक्टर लिख रहें बाहर की जांच, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार