अमेठी: पुरानी रंजिश में दो समुदाय भिड़े, दो युवतियों को जमकर मारा, हालत गंभीर, तनाव
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र जायस के गांव बोझी भूलामऊ में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश में दो समुदाय के लोग भिड़ गए। पहले आपसी कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते हलावर हो गए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल है। जायस कोतवाली क्षेत्र के गांव बोझी भूलामऊ में दो समुदायों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बुधवार को सुबह खेत में बकरी चली जाने की शिकायत करने पर विपक्षी गोलबंदी कर मारपीट पर उतारू हो गए।
मारपीट में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताते हैं कि तीन महीने पहले उसी गांव के बशीर के घर, शौचालय का मल, भैंस का गोबर सहित अन्य कचड़ा नाली में आता था। जिसका विरोध गांव के ही सीताराम शाहू ने किया था। शिकायत पर गांव की पंचायत के फैसले में सहमति बनी थी कि गोबर और शौचालय का मल खुली नाली में नहीं आएगा।
तभी से दोनो समुदाय में आपसी मनमुटाव बना हुआ था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे सीताराम के खेत में लगी आलू की फसल को बशीर की बकरी नष्ट कर रही थी। इसी की शिकायत सीताराम की पत्नी ने करी तो उन्हें नागवार गुजरी। बस देखते ही देखते बशीर, चांद बाबू, ताज बाबू, आजाद, शबाना, शबनम, नसरीन, तहसीन सहित उनके परिजनों ने आकांशा, और पल्लवी को जमकर मारापीटा।
आरोप तो ये भी है कि विपक्षियों ने आकांशा के सीने पर चढ़कर उसके सर के बाल भी नोंच डाले, जिससे आकांशा मौके पर ही बेहोश हो गई थी। चीख पुकार सुनकर गांव वालों ने बीच बचाव कराया। चोटहिल आकांशा और पल्लवी को लेकर परिजन कोतवाली में बैठे है। पुलिस तहरीर मिलने के इंतजार में है। मामला दो समुदाय से होने के कारण स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं सकता: सीएम योगी
