मुरादाबाद: धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दोनों समुदायों के बीच फिर हुआ विवाद, पांच लोग गिरफ्तार... 19 नामजद समेत 39 पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव रौंडा-झौंडा में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद की स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। एक बार फिर मंगलवार को इस मामले में गांव में दोनों समुदायों के बीच काफी विवाद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस से भिड़े लोगों पर लाठी चार्ज भी हुआ। गांव में अभी भी पुलिस और पीएसी जवान मुस्तैद हैं।

 इस मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। इसमें अब्दुल्ला, तौसीफ, इसरार, फहीम, रईस जेल भेजे गए हैं। क्राइम इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में 19 लोगों के विरुद्ध नामजद और 20 के विरुद्ध अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई है।

 उन्होंने बताया कि गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। ग्रामीणों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। साथ ही नामजद अभियुक्त में फरार व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें भी कार्य गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रामगंगा विहार कालोनी में मिनी सबमर्सिबल पंप खराब होने की भाजपा नेता ने नगर आयुक्त से की शिकायत

संबंधित समाचार