मुरादाबाद : रामगंगा विहार कालोनी में मिनी सबमर्सिबल पंप खराब होने की भाजपा नेता ने नगर आयुक्त से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल ने बुधवार को नगर आयुक्त  संजय चौहान से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। उन्हें वार्ड-34 रामगंगा विहार, ईडब्ल्यूएस ट्रिपिल स्टोरी पार्क में लगा मिनी पंप समरसेबिल खराब होने के 40 दिन बाद भी सही न होने की शिकायत की।

उन्होंने कहा कि 10 नवम्बर को इसका बोरिंग फेल हो गया। इस मिनी पंप (समरसेबिल)  से 11 ट्रिपिल स्टोरी बिल्डिंग के कुल 264 मकानों में पानी पहुंचता हैं। यह 264 मकान भूतल, प्रथम व द्वितीय तल पर बने हुए हैं, इसमें लगभग 250 परिवार रह रहे हैं।

जब से समरसेबिल खराब हुआ हैं तब से आए दिन प्रेशर कम होने से प्रथम और दूसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच रहा हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो सप्ताह में कई बार सुबह शाम लोगों के घरों की पानी की टंकियों में नाली का गंदा बदबूदार पानी आ जाता हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। नगर आयुक्त से इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:- कोलोराडो के कोर्ट ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए ठहराया अयोग्य, कही ये बात...

संबंधित समाचार