मथुरा पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, गोवर्धन मंदिर में की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। राजस्थान के नवयुक्त सीएम भजनलाल शर्मा कल देर रात मथुरा पहुंचे। सीएम भजन लाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ गोवर्धन मंदिर पहुंचे। उन्हेंने परिक्रमा मार्ग पर स्थित गोवर्धन महाराज के दर्शन के साथ साथ पूजा भी की।

बता दें, मुख्यमंत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा का यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा है। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गिरिराज जी महाराज के दर्शन भी किए। उन्होंने प्रदेश के विकास और तरक्की की कामना की। साथ ही श्रीनाथजी मंदिर दानघाटी मुखारबिंद भी गए।

यह भी पढ़ें- मथुरा: निधिवन और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को बड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संबंधित समाचार