मुख्यमंत्री योगी कल आएंगे अयोध्या, जानिए मिनट 2 मिनट कार्यक्रम
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ गुरुवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी स्थलीय निरीक्षण के बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।
सीएम योगी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम...
सीएम योगी 11:30 पर पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड, 11.45 पर हनुमानगढ़ी दर्शन, 11:50 पर करेंगे राम लला का दर्शन पूजन, 12:00 बजे राम मंदिर निर्माण का करेंगे अवलोकन, 12:00 बजे से 1:00 बजे तक विकास कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण, रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट का भी करेंगे निरीक्षण, 1:00 बजे पहुंचेंगे सर्किट हाउस, करेंगे भोजन, 1:30 पर आयुक्त सभागार में करेंगे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सर्किट हाउस में 3:05 पर संतो महंतों के साथ करेंगे मुलाकात, 4:05 पर पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ के लिए होंगे रवाना।
यह भी पढ़ें:-प्यार में मिली तालीबानी सजा: प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने खंभे से बांध कर पीटा, पांच बच्चों की मां है महिला
