बहराइच: दो दिन पूर्व हुई चोरी का फखरपुर पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच, अमृत विचार। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के भिलौरा बसंती ग्राम पंचायत के बसाहिया गांव में दो घरों में हुई चोरी का फखरपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी किए गए सामान बरामद कर लिया है। तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिलौरा बसंती के मजरा बसहिया में 18 दिसंबर की रात में गांव निवासी सुभाष वर्मा व रामकृष्ण गुप्ता के घर पर चोरों ने धावा बोलकर लाखों के कीमती जेवरात व नगदी उठा कर ले गए थे। जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की।
थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया चोरी में मिली निशान देही के अनुसार की गई नाकाबंदी पर बौडी वजीरगंज मार्ग कर्बला मैदान के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 13600 नगद व एक जोड़ी झाला, चार जोड़ी बिछुआ, एक जोड़ी पायल बरामद हुआ है।
इनकी पहचान सफीक अहमद नत्थू पुर ढखेरवा बौडी, ननकू पुत्र जमाल सिरौली थाना बौडी और इरशाद पुत्र अब्दुल आब्दीन सरजुपुरवा थाना हरदी के रूप में हुई है। बरामद सामान को पुलिस ने सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अमित गुप्ता, अमित सिंह, शैलेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अंजनी त्रिपाठी, संतोष यादव, अमित निषाद शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिलाधिकारी के निर्देश पर पकड़े गए हाईवे पर टहल रहे 184 मवेशी, भेजे गए गोशाला
