आगरा: अपने ही विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पत्नी संग धरने पर बैठा रेलवे कर्मचारी, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा में अपने ही विभाग के खिलाफ पत्नी को साथ लेकर रेलवे कर्मचारी रेल मंडल कार्यलय के बाहर धरने पर बैठ गया। धरने पर बैठे रेलवे कर्मचारियों ने अपना नाम बालकिशन बताया। बालकिशन आगरा रेल मंडल के बाद स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर नियुक्त था।

 रेल कर्मचारी बालकिशन ने बताया कि 28 जुलाई को उन्हें एसएसई संजीव पाठक ने मथुरा बुलाया था वह ऑटो से मथुरा के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस दौरान बालकिशन के पैर और शरीर में कई जगहों पर में गंभीर चोट लग गई। घटना की जानकारी बालकिशन ने अपने उच्च अधिकारियों को दी। इस पर अधिकारी द्वारा उस भ्रमित किया गया। उससे कहा गया कि आपका मेडिकल से लेकर सैलरी तक के सभी विभागों की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है आपको मुआवजा के साथ-साथ सैलरी भी जल्द ही मिल जाएगी 

बालकिशन ने बताया एसएसई द्वारा उनके अनुरोध एवं याचना को तब्जुब नहीं दी, पिछले चार माह से वह और उनके परिवार इस परेशानी से जूझ रहा है। मजबूरन आगरा मंडलीय कार्यालय के बाहर रेलवे कर्मचारियों ने अपनी पत्नी के साथ धरना दिया 

जंतर मंतर पर धरना देने की दी चेतावनी

पीड़ित रेलवे कर्मचारी बालकिशन ने बताया अगर आगरा रेल मंडल कार्यालय पर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वह मजबूरन विभाग के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे। जंतर मंतर पर धरना समस्या का समाधान न होने पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिलाधिकारी के निर्देश पर पकड़े गए हाईवे पर टहल रहे 184 मवेशी, भेजे गए गोशाला

संबंधित समाचार